बिहार के इन तीन सांसद की हो सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल में इंट्री

जदयू अब जब एनडीए का हिस्सा बन चुका है तो जदयू सांसदों के केंद्र सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में शामिल होने पर चर्चा आम हो रही है . खबर आ रही है कि जदयू के तीन मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है .
             मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही पीएम मोदी के कैबिनेट का विस्तार कर ,और मंत्रियों को इसमें शामिल किया जा सकता है . सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के क़रीबी राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने और दो सांसद रामनाथ ठाकुर, कौशलेंद्र कुमार या पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा के राज्यमंत्री बनने पर अटकलें चल रही है . हालाँकि कौन केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होगा इसका फ़ैसला जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सीएम नीतीश कुमार ही करेंगे.


Viral News

पटना : होटल में चल रहा था जिस्मफ़रोशी का अवैध धंधा,पुलिस ने तीन का धर दबोचा