आरा और सासाराम के बीच होगा डेमू ट्रेन का परिचालन
आरा और सासाराम के बीच यात्रा करने वालों की यात्रा अब और सुविधाजनक होने वाली है क्योंकि कल से आरा और सासाराम के बीच चलने जा रही है डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (डेमू) ट्रेन .
मिली जानकारी के अनुसार आरा और सासाराम के बीच डेमू रेल सेवा शुरू होगी . जिसमें दो जोड़ी ट्रेन चलेगी . यह ट्रेनें आरा और सासाराम के 16 स्टेशनों पर हाॅल्टों पर रुकेगी. पहली जोड़ी की ट्रेन संख्या 75271 सुबह 5 बजे आरा से चलकर साढ़े 8 बजे सासाराम पहुँचेगी वहीं ट्रेन संख्या 75272 सुबह 9:30 बजे सासाराम से चलकर दोपहर 1 बजे आरा पहुँचेगी . दूसरी जोड़ी की ट्रेन संख्या 75273 दोपहर 2 बजे आरा से खुलकर शाम साढ़े 5 बजे सासाराम पहुँचेगी वहीं ट्रेन संख्या 75274 शाम 6 बजे सासाराम से चलकर रात साढ़े 9 बजे आरा आएगी .