यह भोजपुरी सुपरस्टार आगे आएँ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए,कहा इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल अपने फ़िल्म के को - स्टार ,निर्देशक,लेखक और संगीतकार के साथ मिलकर पश्चिम चंपारण के बाढ़ पीड़ितों के मदद को आगे आए है . उनके द्वारा शिविर का भी संचालन किया जा रहा है . शिविर में खेसारीलाल और उनके साथियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है,राशन,दवाई आदि उनके बीच बांटा जा रहा हैं . खेसारीलाल के अनुसार अन्न दान से बड़ा कोई दान नहीं, इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं और संकट की स्थिति में जरूरतमंदों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं .
खेसारीलाल द्वारा लगाया गया शिविर अभी और 7 दिन चलेगा ,यदि जरूरत पड़ी तो आगे भी शिविर लगा रहेगा . इसके अलावा खेसारीलाल ने अपनी हाल में रिलीज होने वाली फ़िल्म 'जिला चंपारण ' के रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है क्यूंकि उनका मानना है कि यह रिलीज का सही समय नहीं है ,उनके चाहने वाले बाढ़ की विभीषिका झेल रहे है ,ऐसे समय में लोगों को उनकी जरूरत है .