जदयू में होगा बंटवारा,यह होंगे नई पार्टी के सूत्रधार

नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन तोड़कर एनडीए के साथ नई सरकार बनाने के फ़ैसले से नाराज चल रहे जदयू के वरिष्ठ नेता की ओर से बड़ी खबर आ रही है कि वह जल्द ही जदयू के कुछ नेताओं के साथ नई पार्टी खड़ी करने वाले हैं .
          मिली जानकारी के अनुसार शरद यादव के करीबी व जदयू नेता विजय वर्मा ने इस सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बयान दिया है जो राजनीतिक समीकरण को बदल सकता है . विजय वर्मा ने कहा कि शरद यादव जल्द ही नई पार्टी बनाकर भाजपा के विरुद्ध पूरे देश में विपक्ष को एकजुट करेंगे. साथ ही वह कांग्रेस, राजद व वामदलों के कई बड़े नेताओं से संपर्क किया है. आगे जानकारी दी कि शरद यादव नई पार्टी बनाकर महागठबंधन से जुड़ेंगे .
                 बता दें कि शरद यादव के साथ साथ कुछ अन्य जदयू विधायक और मंत्री भी नीतीश कुमार के फैसले से ख़फ़ा हैं . जदयू के अंदर जैसी स्थिति है और यदि विजय वर्मा के बयान की मानें तो जल्द ही जदयू में बंटवारा होना तय है और हो सकता है एक दो दिन में नई पार्टी के संगठन का एलान भी हो जाए .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप