सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन पर नीतीश कुमार ने किया यह घोषणा,राज्य सरकार द्वारा...

राजद के सांसद मो० तस्लीमुद्दीन की कल मौत की खबर आने के बाद पूरा बिहार शोक में डूबा हुआ है . इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत नेता तस्लीमुद्दीन को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी सफर पर भेजने का फैसला किया .
         मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि राज्य सरकार द्वारा मो० तस्लीमुद्दीन के पार्थिव शरीर को चेन्न्ई से पटना लाया जाएगा . इसके बाद उनके जनाज़े को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी .
             बता दें कि चेन्नई में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान राजद सांसद तस्लीमुद्दीन की तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें वहीं अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन कुछ दिन बाद उनके स्वस्थ हो जाने की सूचना मिली थी ,लेकिन कल अचानक खबर आई कि वे हमारे बीच नहीं रहे . बताया गया कि उनकी तबीयत फिर खराब हो गयी थी  ,साँस लेने में तकलीफ हो रही थी और खाँसी में खून आने के बाद उन्हें फिर से भर्ती कराया गया था,जहाँ उनकी मृत्यु हो गयी .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप