भागलपुर से पटना और दिल्ली के लिए कल से एक और ट्रेन

भागलपुरवासियों की इन त्यौहारों वाले सीजन में भी यात्रा सुखमय ही रहने वाली है . दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पूजा के वजह से बढ़ने वाली भीड़ से यात्री परेशान न हो और यात्रा सुविधाजनक रहे,इसके लिए रेलवे ने भागलपुर से आनंद विहार तक और आनंद विहार से भागलपुर एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है .
             मिली जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर से 26 अक्टूबर तक ट्रेन न० 04002  आनंद विहार से भागलपुर और ट्रेन न० 04001 भागलपुर से आनंद विहार तक सप्ताह में एक दिन चलेगी . ये ट्रेने आनंद विहार ,कानपुर सेंट्रल,इलाहाबाद,मुगलसराय,बक्सर,आरा,दानापुर,पटना,राजेंद्र नगर,मोकामा,किऊल होते हुए भागलपुर पहुँचेगी . आनंद विहार से शाम 4:55 में चलकर अगले सुबह 10:45 में भागलपुर पहुँचेगी और भागलपुर से दोपहर 3 बजे चलकर अगले सुबह 9 बजे आनंद विहार पहुँचेगी . वहीं सुविधाओं के बारे में कहा गया कि स्लीपर-7, एसी थ्री-5, सामान्य बोगी 4 और गार्ड का दो डिब्बा मिलाकर कुल 18 कोच होगी.


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप