बिहार के मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर क्योंकि पटना एम्स में जल्द.....

बिहार के मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए सरकार बड़ा कदम उठाने हुए पटना एम्स में सुधार कर उसे 3 गुना बढ़ाने का काम शुरू करवा रही है . खबर है कि इन एक दो महीने से विभाग को बढाने का काम शुरू कर दिया जाएगा .
               मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि पटना एम्स में अभी 12 विभाग है जिसे बढ़ाकर 36 करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा . साथ ही पटना एम्स में वृद्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड बनेगा। वहीं जब उनसे राज्य में प्रस्तावित एम्स खोलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार किसी भी जिले में 150-200 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दे तो वहां एम्स खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके अलावा बचे हुए जिलों में टीबी जाँच मशीन जल्द उपलब्ध कराने की भी बात कही,साथ ही कहा कि बिहटा में तैयार ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू करने की पहल की जा रही है.


Viral News

पटना : होटल में चल रहा था जिस्मफ़रोशी का अवैध धंधा,पुलिस ने तीन का धर दबोचा