अररिया : प्रेम के बदले में प्रेमी जोड़े को मिली मौत और तेज़ाब

अररिया के नरपतगंज में लोगों ने एक प्रेमी जोड़े को प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा दी गयी कि सुनने वाले की भी रूह काँप जाए . यह घटना एकबार फिर मानवता को झुठला रहा है.
           मिली जानकारी के अनुसार नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत के वार्ड पांच में रहने वाले धनश्याम सिंह को गाँव की ही शादीशुदा महिला पारसमणि देवी से प्रेम हो गया . दोनों शादीशुदा और दो बच्चों के माता पिता होने के बावजूद प्रेम में बहकर एक दूसरे से मिलते रहते थे . मंगलवार की रात जब धनश्याम सिंह पारसमणि के पास गया तब लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया . फिर क्या था यह बात पंचायत के लोगों के गरिमा पर आ गयी . महिला को तो उसके ही घर वालों ने पीट पीट कर मार डाला और धनश्याम सिंह को गाँव वालों ने जमकर पीटा ,जब उसने पानी माँगा तो उसके मुँह और आँख में तेज़ाब दे डाला .
             पारसमणि के शव को घर वालों ने जला भी डाला वहीं घनश्याम गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती है . सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है.


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप