पटना : पुलिसकर्मी ने मारी चालक को गोली,भीड़ ने कर डाली पुलिसकर्मियों की धुलाई,मनु महाराज ने

पटना में दीदारनगर टोल प्लाजा में भयंकर बवाल मचा हुआ है . पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक ड्राइवर को गोली मारने के बाद मामला और बिगड़ गया . आस पास लोग भी आक्रोशित होकर जमकर हंगामा मचाया,आगजनी की और चार पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई भी की .
              मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर अवैध वसूली को लेकर किए जा रहे विरोध के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी गयी . दोनों आपस में भिड़ गए . इसी बीच पुलिसकर्मी ने दो राउंड गोली चला दी,जिसमें से एक ड्राइवर के पैर में लगी . फ़िर वहाँ मौजूद लोगों की भीड़ भी गुस्से में आ गयी . घायल ड्राइवर को एम्ब्युलेंस में अस्पताल भेज दिया और पुलिसकर्मियों को ऐसी पिटाई की कि सब जान बचा कर भागे . लोगों ने आगजनी कर बवाल काटना शुरू किया . हालत बद से बदतर होने लगी तब एसएसपी मनु महाराज पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की . कहा कि जाँच के बाद जो भी दोषी पाएँ जाएंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


Viral News

पूर्णिया : जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती हुई,एक और की जाँच में....

पीड़ितों से पैसे ऐंठने वालों को धो डालो इनाम में ......

कांवरियों को डकैतों ने बुरी तरह लूट लिया,पुलिस नहीं आई मदद को

मनु महाराज के जीरो टॉलरेंस के दावे हो रहे फेल, लगातार बढ़ रही है घटनाएँ

समय से पहले तैयार हो गया मधेपुरा का विद्युत रेल इंजन कारखाना,अगले महीने से....

बिहार : बजरंग दल ने एनडीटीवी के पत्रकार को कार जलाने की धमकी देकर जबरदस्ती "जय श्री राम" का नारा लगवाया

पार्टी के कहने पर इस्तीफा दे दूँगा - तेजस्वी यादव

नीतीश की राह पर चलने को तैयार योगी और शिवराज

लालू यादव की रिक्शा चालक से 100 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक बनने तक की कहानी