पप्पू यादव के आरोपो के जबाव में पारस अस्पताल के बड़े अधिकारियों का बयान सामने आया

जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष व सांसद पप्पू यादव द्वारा विश्वविद्यालय के रिसर्च स्काॅलर संजीत कुमार सिंघानिया के मौत के विरोध में पारस एचएमआरआइ सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, राजाबाजार के परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद हॉस्पिटल के अथॉरिटी के तरफ बयान सामने आ रहे है . हॉस्पिटल अथॉरिटी पप्पू यादव के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है .
              हाॅस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट  डाॅ. आसिफ रहमान के अनुसार संजीत कुमार सिंघानिया के इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गयी . हॉस्पिटल में उनके इलाज से सम्बंधित सारे कागजात मौजूद है . वहीं कहा कि परिसर में घुसकर इस प्रकार हंगामा करने से मरीज परेशान होते है और इलाज में भी रूकावटें आती हैं . वहीं हाॅस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डाॅ. तलत हलीम ने तो बिहार सरकार इस मामले की किसी बड़े अफसर से जाँच करा लेने तक की मांग की ताकि सबकुछ साफ़ हो जाए . साथ ही इस जाँच में अस्पताल द्वारा पूरे समर्थन दिए जाने की बात कही गयी .
              बता दें कि छात्र संजीत सिंघानिया की मौत पर पप्‍पू यादव ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज की लापरवाही के कारण संजीत की मौत हुई है. गड़बड़ इलाज कर अस्‍पताल प्रबंधन ने लाखों रुपये वसूले हैं. पटना का पारस और रुबन अस्‍पताल इन दिनों इलाज से अधिक लूट का अड्डा बना हुआ है. इसके कारण पब्लिक में आक्रोश है.


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप