सीसीटीवी व लाइसेंस अनिवार्य, डीजे होगा पूरी तरह प्रतिबंधित - निशांत तिवारी (पूर्णिया एसपी)

पूर्णिया एसपी निशांत कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिले के पदाधिकारियों और थानाध्यक्षकों महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए . वहीं लाउडस्पीकर एक्ट का पूरा पालन करने एवं डीजे को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखने का आदेश दिया गया .
             मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने पदाधिकारियों को शांति बैठक का आयोजन करने का निर्देश दिया गया . वहीं पूजा पंडाल और मुहर्रम अखाड़े के आयोजकों को लाइसेंस रखना अनिवार्य कर दिया गया है . पूजा पंडाल के आयोजकों से कहा गया कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य होगा . पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार होने चाहिए .विसर्जन के लिए निर्धारित रुट से जाने का आदेश दिया गया . मुहर्रम अखाड़े वालों से कहा गया कि जुलुस में नशे करके अस्त्र शस्त्र का उपयोग बिल्कुल नहीं होना चाहिए . असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश भी जरी किया गया.इसके अलावा अधिकारीयों को दुर्गा पूजा के दौरान यातायात को नियंत्रित करने हेतु रूट चार्ट तैयार कर वन-वे रूट लागू करने का आदेश दिया गया . वहीं दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम के दौरान प्रशासन के आदेश का पालन हो रहा है या नहीं इसपर भी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्षों को कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया.


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप