भागलपुर के ठगी कंपनी का फ़रार डायरेक्टर पुलिस के गिरफ़्त में

अररिया के नरपतगंज में 2014 से फ़रार चल रहे 18 करोड़ की ठगी करने वाले प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर अजय मंडल को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने काफ़ी मशक्कत के बाद गिरफ़्तार किया .
              मिली जानकारी के अनुसार अजय की गिरफ़्तारी के लिए आर्थिक अपराध इकाई की टीम द्वारा भागलपुर और अररिया में कैम्पिंग की जा रही थी .काफ़ी खोजबीन के बाद आख़िरकार टीम से आरोपी की गिरफ़्तार कर लिया और भागलपुर ले आई,जहाँ से उसे विशेष केंद्रीय कारा भेज दिया गया.
                 ग़ौरतलब है कि 2014 में यह कम्पनी ग्राहकों और एजेंटों को चार साल में रुपयों को दोगुणा करने का झांसा देकर 18 करोड़ रुपए लेकर रातों रात भाग गयी थी .बाद में ग्राहकों और कंपनी के 55 एजेंटों द्वारा कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया .जिसमें कम्पनी के डायरेक्टर तथा मैनेजर सहित 10 लोगों को आरोपी बनाया गया .जिसके बाद  फ़रार चल रहे कंपनी के रीजनल मैनेजर मो. सरफुद्दीन उर्फ सरफराज अहमद की हबीबपुर स्थित मकान को 14 अप्रैल 2017 को कुर्क भी किया गया था .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप