समय से पहले तैयार हो गया मधेपुरा का विद्युत रेल इंजन कारखाना,अगले महीने से....

मधेपुरा का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट रेल इंजन कारखाना अपने निर्धारित समय से पूर्व तैयार हो चुका है और जल्द ही यहां उत्पादन का काम भी शुरू हो जाएगा .
              मधेपुरा का यह विद्युत रेल इंजन कारखाना 20 हजार करोड़ की लागत से बना है और इसके निर्माण का पूरा होने का समय 18 मार्च 2018 निर्धारित था परन्तु यह कारखाना अपने समय से काफ़ी पूर्व तैयार हो चुका है और 11अक्टूबर कॊ पहला रेल इंजन बनना शुरू किया जायेगा . कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का समय से पहले पूरा होने के पीछे मधेपुरा जिलाधिकारी मो० सोहैल के प्रयास का फल है . उन्होंने इस प्रोजेक्ट में रूचि लेकर भूमि अधिग्रहण का कार्य कम समय में निपटा दिया,फलस्वरूप कारखाना जल्दी तैयार हो गया . यहाँ बता दें कि कारखाने का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड  द्वारा कराया जा रहा है जबकि विद्युत रेल इंजन निर्माण का काम फ्रांस की  विश्व प्रसिद्ध अलस्टॉम मेन्यूफेक्चरिंग इंडिया लिमिटेड करेगी . यह कारखाना केन्द्र सरकार की  मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत यह  पहली बड़ी एफ़ डी आई परियोजना है .वहीं बताया गया कि यहाँ निर्मित 800 विद्युत रेल इंजन कॊ पहले भारत का रेल मंत्रालय खरीदेगा .सबसे पहले अलस्टॉम कम्पनी फ्रांस से पाँच विद्युत रेल इंजन के पुर्जे लाकर यहाँ इस कारखाने में उसे जोड़ कर इंजन बनाकर उसे भारतीय रेल कॊ टेस्ट ड्राइव के लिये सौंपेगी.
              आशा की जा रही है कि यह विद्युत रेलवे कारखाना मधेपुरा जैसे छोटे से जिले में तेजी से विकास लाने का काम करेगा.


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप