Jio में बंपर वैकेंसी, 12वीं पास से लेकर MBA के लिए मौका

रिलायंस जियो आए दिन नए-नए ऑफर्स की बदौलत उपभोक्ताओं को इंटरनेट की दुनिया से जोड़ रखा है। यूजर्स को अपने बंपर ऑफर्स के साथ ही रिलायंस जियो ने अब रोजगार के लिए प्रयास कर रहे युवाओं के लिए नए दरवाजे खोले हैं। जियो कंपनी ने अब नौकरियों के लिए भी पिटारा खोल दिया है। कंपनी की ओर से सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन विभाग में 1900 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट jio.com पर इसकी पूरी जानकारी दी है।

जियो की ओर से दिए गए विज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी को सेल्स रिसर्च, प्लानिंग, डिमांड क्रिएशन, बजटिंग और सेल्स कॉऑर्डिनेशन के लिए एग्जीक्यूटिव की जरूरत है। रिलायंस जियो के इस विज्ञापन से साफ जाहिर हो रहा है कि कंपनी जियो के विस्तार के लिए तेजी से काम कर रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए इन नौकरियों का विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें दिल्ली, कोलकाता, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश राजस्थान, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

◆ इन पदों के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता -

विज्ञापन में पदों के हिसाब से योग्यता बताई गई है। डिजिटल रिपेयर स्पेश्लिस्ट के लिए 12वीं और आईटीआई या उसके समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए कम्युनिकेश स्किल की डिमांड है। सेल्स विभाग में सीनियर पोस्ट के लिए 5 से 7 साल के अनुभव के साथ एमबीए डिग्री वाले अभ्यर्थियों का आवेदन मांगा गया है। इसके अलावा कस्टम सेवाओं के लिए 120 पद निकाले गए हैं।


Viral News

पूर्णिया : डॉ समीर इमाम का कम्पाउण्डर निकला चोर

नीतीश कुमार के समर्थन के लिया करवा लिया मुंडन

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम