जमीन लेते समय नहीं कहा नाबालिग है,अब फंसे तो कह रहे है दाढ़ी मूँछ नहीं थी - सुशील मोदी

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के "हमारा मूँछ भी नहीं आया था और हम घोटाला करेंगे" वाले बयान के पलटवार में बड़ा ही तन्जिया बयान जारी किया . सुशील मोदी ने कहा कि गिफ्ट लेते और जमीन लिखवाते हुए नहीं कहा कि मैं नाबालिग हूं, जब फंस गए तो कहते है मैं नाबालिग था.
              बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने अपने बयान में कहा कि तेजस्वी 26 साल के है और उनके नाम 26 सम्पत्ति है . तेजस्वी यादव के नाम गोपालगंज और पटना में कुल 13 सम्पत्ति रजिस्टर्ड है . इन सम्पत्तियों की रजिस्ट्री लालू यादव के रेल मंत्री कार्यकाल में हुआ जब तेजस्वी नाबालिग थे . इतना ही नहीं दो सम्पत्ति तब रजिस्ट्री हुई जब वो मात्र 3 वर्ष के थे . इसके अलावा कांति सिंह और रघुनाथ झा की करोड़ों की जमीन सहित मकान दान में स्वीकार करते समय तेजस्वी 16 वर्ष के थे . जब नाबालिग रहते हुए जमीन लेने से कोई परहेज नहीं किया तो अब फंसने पर दाढ़ी मूँछ न होने की क्या दलीलें पेश कर रहें हैं .
              वहीं जिन सम्पत्तियों के मामले में तेजस्वी पर केस दर्ज हुआ है उसके बारे में सुशील मोदी ने कहा कि 2014 में जब डिलाइट मार्केटिंग के शेयर पूरी तरह से तेजस्वी को ट्रांस्फर किए गए उस समय तेजस्वी 24 साल के थे यानि बालिग थे . शेयर्स के उस समय बाजार दर 94 करोड़ तथा सरकल रेट 32.5 करोड़ की जमीन को मात्र 65 लाख में कब्जे में ले लिया गया .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप