लालू ने मुझे नहीं मैंने लालू को बनाया है - नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लालू यादव पर पूरी तरह से हमलावर हो गए . नीतीश कुमार ने राजनीतिक सफर के शुरूआती दौर से महागठबंधन तक का हिसाब किताब बराबर कर डाला .
            नीतीश कुमार ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव अक्सर इस बात का ढिंढ़ोरा पीटते थे कि राजद को 80 विधायक होते हुए भी उन्हें सीएम बनाया . परन्तु उन्हें सीएम बनाया जाना सभी की माँग थी . यहीं नहीं जब वह पटना में थे तब ही लालू यादव दिल्ली में बैठकर उनको चुनावी चेहरा बनाने का फैसला किया था क्योंकि उसमें उनका स्वार्थ था . रही बात जदयू को 71 विधायक और राजद को 80 विधायक होने की तो यह सबकुछ इसलिए हुआ था क्योंकि जदयू के प्रभाव वाले सीटों से खड़े हुए राजद नेता को वोट मिली परन्तु राजद के प्रभाव वाले सीटों से खड़े हुए जदयू उम्मीदवारों को वोट ही नहीं मिले और वो उन सीटों पर हार गए . नीतिश कुमार इतना पर ही नहीं रुके .अपने राजनीति सफर के शुरुआती  दौर में पहुँच गए और कहा कि जब में पहली बार विधायक और सांसद बना तो क्या लालू यादव ने बनाया . इतना ही नहीं लालू यादव 1973 में पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव में जो जीत हासिल की वह भी नीतीश कुमार के बदौलत ही बने . 1988 में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जब लालू यादव की स्थिति पार्टी में बहुत खराब थी तो वह ही थे जिन्होंने उन्हें पार्टी में एक मुकाम दिलाया था .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप