लालू यादव की रैली में शामिल हो रहे शरद यादव और यह सारे बड़े नेता

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने 27 अगस्त को होने जा रही रैली के बारे में बताते हुए रैली में शामिल होने वाले बड़े नेताओं के नामों का खुलासा किया .जिसमें एक नाम है जो सबसे दिलचस्प है,वह जदयू के बागी नेता शरद यादव .
                मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव ने बताया कि 27 अगस्त को आयोजित होने जा रहे भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव शामिल होने जा रहे है . इसके अलावा कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  झारखण्ड के बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन भी इस रैली में आएँगे , यहीं नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा जी और फारुख अब्दुल्ला भी शामिल होंगे . वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी स्वास्थ समस्याओं के कारण और उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पूर्व निर्धारित कार्यों के कारण रैली में शामिल नहीं हो सकेंगे .  लालू यादव ने आगे कहा कि यह रैली काफ़ी एतिहासिक होगी .इसके आलावा उन्होंने बिहार में आए बाढ़ आपदा पर सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में बाढ़ सरकार की लाहपरवाही का नतीजा है . वहीं उनके कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद करने में लगे हैं .


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा