लालू यादव के बेटे अभी जवान है,रैली के बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार में आए बाढ़ जैसे प्रलय के समय अपनी रैली करने पर राजद सुप्रीमो को आड़े हाथ लिया . यहीं उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी अच्छी खासी सलाह दे डाली .
               उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह बिहार में आपदा आई हुई है ऐसे में लालू यादव और उनके बेटों को रैली के बजाय बाढ़ पीड़ितों मदद करनी चाहिए . लालू यादव के बेटों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बेटे अभी जवान है,कभी बाढ़ की विभीषिका नहीं देखी होगी . यही सेवा का उचित समय है . वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के रैली में शामिल होने पर कहा कि बिहार में आई विपदा के समय वह यहाँ आकर भाषण देंगे,इससे अच्छा होगा कि इस रैली को स्थगित करके बाढ़ पीड़ितों की सेवा में कुछ समय लगाए . आगे उन्होंने कहा कि लालू यादव के बेटों को अपने पिता से कहकर शहाबुद्दीन की पार्टी ने निलम्बित करवाना चाहिए ताकि पार्टी से कोई दाग तो हटे . वहीं 27 अगस्त को होने वाले राजद की रैली के बारे में कहा कि यह रैली सिर्फ बेनामी सम्पत्ति को बचाने के लिए है . सभी कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति के सामने जाकर झूठ बोलेंगे .
               इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी विधायक अपने एक महीने का वेतन बाढ़ राहत आपदा कोष में दे रहे है उसी प्रकार राजद और कांग्रेस विधायक को भी करना चाहिए .


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप