बिहार बिजली परियोजनाओं में बहुत अच्छा कर रहा है : केन्द्र

बिहार के बिजली परियोजनाओं की केंद्र की ओर आए अधिकारियों ने काफ़ी तारीफ़ करते हुए संतोष जताया । साथ ही सभी जगहों पर जाकर विद्युत सम्बंधित कई परियोजनाओं की जानकारी ली ।
                मिली सूचना के अनुसार ऊर्जा मंत्रालय की अपर सचिव शालिनी प्रसाद व रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक रितू महेश्वरी बिहार दौरे पर आयीं हुई थी । दोनों ने बिहार में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को देखकर ऊर्जा एवं वाणिज्यकर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाक़ात के दौरान कहा कि बिहार काफ़ी अच्छा कर रहा है । साथ ही दोनों केंद्रीय अधिकारियों ने  दीनदयाल उपाध्याय ज्योति ग्राम योजना के तहत हो रहे विद्युतीकरण परियोजना,सहरसा, बेतिया, खगड़िया, सारण व पटना जिले के दियारा, कैमूर में ऑफ ग्रिड से बिजली पहुंचाने की योजना ,288 गांवों में बिजली पहुंचाने की योजना आदि की समीक्षा करते हुए विभिन्न प्रकार की जानकारी ली । जैसे कि परियोजना कबतक पूरा होगा,महीनावार कैसे काम चलेगा आदि । दोनों ने अक्टूबर तक लक्ष्य पूरा करने की कहा साथ ही संचरण-वितरण को राष्ट्रीय स्तर पर लाने को कहा। इसके आलावा दोनों अधिकारियों ने पटना स्थित इनर्जी पार्क व स्टेडियम देखने भी गयीं । दोनों ने स्टेडियम को बहुत प्रशंसा करते हुए कहा कि आम लोगों को बिजली व्यवस्था में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी देने का सराहनीय माध्यम है ।


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप