पप्पू यादव जिस प्रकार बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे,क़ाबिले तारीफ़ है ...

मशहूर चुनावी रणनीतिकर प्रशांत किशोर द्वारा मधेपुरा सांसद पप्पू यादव की बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए काफ़ी तारीफ़ की है और साथ ही हवाई सर्वेक्षण करने वाले नेताओं पर हमला भी किया है .
              प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस प्रकार जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो व मधेपुरा सांसद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनका दुःख बांट रहे है और मदद कर रहे हैं,वह क़ाबिले तारीफ़ है . वहीं दूसरी तरफ कुछ नेता हवाई सर्वेक्षण करने में व्यस्त हो तो विपक्ष अपनी होने वाली रैली की तैयारी में जुटी है . यहाँ जनता बाढ़ से जूझ रही है उसके लिए कोई कुछ जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रहा है .
               बता दें कि पप्पू यादव इन दिनों सभी बाढ़ पीड़ित इलाकों में जा रहे है .उनकी दुःख तकलीफों को सुन रहे है .बाढ़ पीड़ितों के लिए शिविर की व्यवस्था करने से लेकर सभी प्रकार की आर्थिक मदद कर रहे हैं . इतना ही नहीं वह बाढ़ पीड़ितों के साथ मिलकर खाना तक बना रहे है ताकि उनकी तकलीफे बाँट सकें .


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा