पप्पू यादव को मिले 10 करोड़ रुपए के ऑफर,ताकि वह खामोश हो जाएं

जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष व मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने कल मासूम प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया . उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम के रेयान स्कूल में मार दिए गए मासूम प्रद्युम्न कांड पर वह चुप रहे ,इसके लिए उन्हें 10 करोड़ रुपयों का ऑफर किया गया था .
               मिली जानकारी के अनुसार पप्पू यादव ने बताया कि जब उन्हें मासूम प्रद्युम्न के हत्या की ख़बर मिली तो वह तुरन्त दिल्ली निकले और फिर गुरुग्राम पहुँचकर हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन किया . जिसमें और भी लोग जुटे .इस प्रदर्शन के दौरान उन्हें पुलिस के डंडे भी खाने पड़े . इसी के बाद उनके पास किसी अज्ञात का फोन आया और कहा कि वह इस मामले पर चुप रहें . इसके लिए उन्हें 10 करोड़ रुपए देने का ऑफर भी किया गया . परन्तु पप्पू यादव नहीं माने और इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ले गए . उन्होंने कहा कि अब इस बारे में कोर्ट में ही विस्तार में बताएँगे .
               सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बड़ी पहुँच वाले लोग भरे हुए है और प्रद्युम्न हत्याकांड को दबाने की कोशिश में लगे है . देश की शिक्षा व्यवस्था शोषण करने में लगी है . कॉमन शिक्षा व्यवस्था ही एक रास्ता है इन सबको ठीक करने का . वहीं पारस अस्पताल द्वारा मृतक गोल्ड मेडलिस्ट संजीत के भाई मंदीप को इलाज के रुपए लौटने पर कहा कि पारस के प्रबंधकों को एहसास हुआ कि उन्होंने गलत इलाज किया था इसलिए रुपए लौटाए . आगे कहा कि भ्रष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी . कोई ऑफर या अंजाम की चिंता उन्हें नहीं रोक सकता.


Viral News

पूर्णिया : बिहार के शराबबंदी और नशे में झूम रहे है अधिकारी

शरद यादव के ओर से सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान,तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कैबिनेट....

टीईटी 2017 के रिजल्ट से शिक्षा मंत्री नाराज़

पटना : सेना के जवान ने साथी जवान को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

पूर्णिया : कार ने 4 को रौंद , एक की हालत नाजुक ....

विपक्ष की तरह बिहार बीजेपी में भी बगावत,गिरिराज के विरुद्ध हुए...

जीतन राम मांझी के समधी गिरफ़्तार....

ABP के पत्रकार ने लालू को बुलाया ललुआ, वहीं पर हो जाता काम

पूर्णिया : डमरुआ में 23 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया : मैक्स 7 अस्पताल एक बार फिर विवाद में, स्टॉफ पर लगा बलात्कार का आरोप