पटना : सिनेमाहॉल मलिक हत्याकांड पर बड़ा खुलासा,मनु महाराज ने.....

पिछले शुक्रवार को पटना बिहटा बाजार में हुए सिनेमा हॉल मालिक मर्डर केस में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी . खबर है कि मर्डर का मुख्य साजिशकर्ता पुलिस के गिरफ़्त में आ चुका है .
               मिली जानकारी के अनुसार पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी गोलू मुकेश डेकोरेटर का बेटा है जो एक बड़ा अपराधी और बाइकर्स गैंग का सदस्य है . पुलिस द्वारा उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है . पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि एक जमीनी विवाद नें उसके पिता की हत्या कर दी गयी थी,हत्यारों में निर्भय सिंह भी शामिल था . यहीं नहीं निर्भय सिंह ने अपराधी गोलू में माँ के साथ बदतमीजी भी की थी . इसी का बदला लेने के लिए उसने 5 शातिर अपराधियों को 2 लाख रुपए देकर निर्भय सिंह की हत्या करवा दी .
               गोलू सिंह तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन घटना को अंजाम देने वाले पाँचों अपराधी अभी भी फ़रार है .एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सभी अपराधियों को चिन्हित किया जा चुका है, और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Viral News

बिहार के इस 24 साल के युवक ने अमेरिका में स्थापित कर डाली अपनी कम्पनी

मैट्रिक का चौथा टॉपर , टाइम बचा कर करता था मजदूरी

पटना में नकली सीबीआई अफसर बन कर रहा था छापा और अब...

मोदी राज में पहली बार गौ हत्यारे को मिली सजा