धोती उठा खुले में पेशाब करते नजर आए कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह

देश में स्वच्छ भारत अभियान तेज़ी से चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नागरिक देश को साफ-सुथरा बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में मोदी कैबिनेट के मंत्री की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान का माखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर में सफेद धोती-कुर्ता पहने एक व्यक्ति खुले में पेशाब करता नज़र आ रहा है. दावा किया जा रहा कि ये शख़्स केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह हैं. हालांकि तस्वीर साफ नहीं होने की वजह से स्पष्ट नहीं है कि ये राधा मोहन ही हैं या कोई और. लेकिन सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें राधा मोहन के नाम से ही वायरल हो रही हैं.

तस्वीर में पेशाब करते शख़्स के पीछे सुरक्षाकर्मी भी खड़े हुए हैं. लोग इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं साथ ही राधा मोहन सिंह का मज़ाक भी बना रहे हैं. हालांकि कि ये तस्वीर कब और कहां की है ये पता नहीं चल पाया है. साथ ही तस्वीर में जो शख़्स मौजूद है वह केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ही हैं इस बात की भी पुष्टि नहीं हो सकी है.


Viral News

पूर्णिया : जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती हुई,एक और की जाँच में....

पीड़ितों से पैसे ऐंठने वालों को धो डालो इनाम में ......

कांवरियों को डकैतों ने बुरी तरह लूट लिया,पुलिस नहीं आई मदद को

मनु महाराज के जीरो टॉलरेंस के दावे हो रहे फेल, लगातार बढ़ रही है घटनाएँ

पटना : पुलिसकर्मी ने मारी चालक को गोली,भीड़ ने कर डाली पुलिसकर्मियों की धुलाई,मनु महाराज ने

समय से पहले तैयार हो गया मधेपुरा का विद्युत रेल इंजन कारखाना,अगले महीने से....

बिहार : बजरंग दल ने एनडीटीवी के पत्रकार को कार जलाने की धमकी देकर जबरदस्ती "जय श्री राम" का नारा लगवाया

पार्टी के कहने पर इस्तीफा दे दूँगा - तेजस्वी यादव

नीतीश की राह पर चलने को तैयार योगी और शिवराज

लालू यादव की रिक्शा चालक से 100 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक बनने तक की कहानी