मैट्रिक और इंटर रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी,आनंद किशोर ने बताया

19 जिलों में आए बाढ़ को देखते हुए बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर के रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर छात्रों को बड़ी राहत पहुँचाई गयी है .
              मिली जानकारी के अनुसार इस सम्बन्ध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सूचना दी कि पूरे बिहार में रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है . बाढ़ प्रभावित जिलों में स्कूलों के प्रधान रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन प्रपत्र विलंब शुल्क के साथ अब 07 सितंबर तक एजेंसी को उपलब्ध करा सकते हैं, जो की पहले 18 अगस्त तक थी. साथ इंटर के परीक्षार्थी 04 से 12 सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया जा सकता है. पहले यह शुल्क 25 अगस्त तक ही जमा करना था. वहीं विलम्ब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क अब 15 से 23 सितंबर के बीच जमा किया जा सकता है जो कि पहले 28 अगस्त तक ही था. इसके अलावा मैट्रिक के परीक्षार्थी आवेदन पत्र 9 सितंबर तक भर सकेंगे, जिसकी तारीख पहले 25 अगस्त तक निर्धारित थी. वहीं विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन पत्र 10 सितंबर से 03 अक्टूबर तक भर सकेंगे .


Viral News

पूर्णिया : जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती हुई,एक और की जाँच में....

पीड़ितों से पैसे ऐंठने वालों को धो डालो इनाम में ......

कांवरियों को डकैतों ने बुरी तरह लूट लिया,पुलिस नहीं आई मदद को

मनु महाराज के जीरो टॉलरेंस के दावे हो रहे फेल, लगातार बढ़ रही है घटनाएँ

पटना : पुलिसकर्मी ने मारी चालक को गोली,भीड़ ने कर डाली पुलिसकर्मियों की धुलाई,मनु महाराज ने

समय से पहले तैयार हो गया मधेपुरा का विद्युत रेल इंजन कारखाना,अगले महीने से....

बिहार : बजरंग दल ने एनडीटीवी के पत्रकार को कार जलाने की धमकी देकर जबरदस्ती "जय श्री राम" का नारा लगवाया

पार्टी के कहने पर इस्तीफा दे दूँगा - तेजस्वी यादव

नीतीश की राह पर चलने को तैयार योगी और शिवराज

लालू यादव की रिक्शा चालक से 100 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक बनने तक की कहानी