त्यौहारों के सीजन में भी यात्री को नहीं झेलनी होगी भीड़ , बिहार में रेलवे चला रही है पूजा स्पेशल ट्रेने
अक्सर पूजा का समय आने पर यानि दुर्गा पूजा ,दिवाली व छठ पूजा के समय ट्रेनों में भीड़ हद से ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि त्यौहारों में सभी बाहर रहने वाले लोग भी अपने अपने घर लौटते हैं,परन्तु आने वाले लोगों को ट्रेनों पर कम परेशानियाँ नहीं झेलनी पड़ती है . इसी को मद्देनजर रखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सुविधा प्रदान करने एवं उनकी यात्रा को सुखमय बनाने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने फैसला किया है . यहीं नहीं कुछ ट्रेनों की अवधि भी बढ़ा दी है . पूर्व मध्य रेल ने रांची-जयनगर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया है. साथ ही जमालपुर सहरसा ट्रेन को अगले छह माह के लिए विस्तारित भी किया है.
इसके अलावा ये अन्य पूजा स्पेशल ट्रेने है,जिनका विवरण नीचे है :-
ट्रेन न० - 02365/02366 पटना-आनंद विहार
अवधि - 12 अक्टूबर से 09 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन
ट्रेन न० - 04404/04403 बरौनी-नई दिल्ली
अवधि -31 अक्टूबर तक, सप्ताह में दो दिन
ट्रेन न० - 04406/04405 दरभंगा-दिल्ली अवधि - 31 अक्टूबर तक, सप्ताह में दो दिन
ट्रेन न० - 04041/04042 जयनगर-आनंद विहार
अवधि - 30 अक्टूबर तक सप्ताह में दो दिन
ट्रेन न० - 04973/04974 दरभंगा-फिरोजपुर
अवधि - 2 नवंबर तक, सप्ताह में एक दिन
ट्रेन न० - 04043/04044 गया-आनंद विहार, अवधि - 27 अक्टूबर तक, साप्ताहिक
ट्रेन न० - 04423/04424 सहरसा-आनंद विहार
अवधि - 30 अक्टूबर तक सप्ताह में दो दिन
ट्रेन न० - 03043/03044 रक्सौल-हावड़ा
अवधि - 27 अक्टूबर तक साप्ताहिक
ट्रेन न० - 03511/03512 पटना-आसनसोल, अवधि - 29 अक्टूबर तक साप्ताहिक
ट्रेन न० - 08611/08612 पटना-रांची
अवधि - 30 नवंबर तक साप्ताहिक
ट्रेन न० - 07005/07006 रक्सौल-हैदराबाद
अवधि - 3 दिसंबर तक साप्ताहिक